Loading...
अभी-अभी:

मनावर में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि का त्यौहार, श्रद्धालुओं ने निकाली मां हरसिद्धि की चुनरी यात्रा

image

Oct 7, 2019

अशोक पाटीदार : मनावर विधानसभा के ग्राम सिंघाना में अतिप्राचीन हरसिद्धि मंदिर में नवरात्री का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। अष्टमी के दिन चुनरी यात्रा निकाली जाती है और दर्शकों के लिए अखाड़े गायक कलाकार के साथ माता के लिए चुनरी लेकर माता को चुनरी चढ़ाई जाती है जिसमें हजारो की संख्या में भक्त लाभ लेते हैं।

निमाड़ के मनावर विधानसभा के सिंघाना में परवान चढ़ा नवरात्रि का त्यौहार नवरात्रि के आखिरी दौर महाष्टमी पर मनावर विधानसभा के सिंघाना में नन्ही बालिकाएं 64 जोगणियां बनी हैं जिसकी चल झांकी के साथ वीर हनुमान महाकाली भोलेनाथ के रूप में सजती है और उनके साथ देसी डांडिया नृत्य उज्जैन डोलि साहित्य लोक नृत्य अखाड़ा के साथ निकला।

चल समारोह सिंघाना के बाजार चौक से निकलकर मां हरसिद्धि के दरबार तक ढोल धमाके के साथ निकाला गया। इस चूनर यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां हरसिद्धि की चुनरी यात्रा को सफल बनाने का सहयोग दिया। साथी चल कलाकारों की आकर्षण झांकियों ने दर्शकों का मन मौह लिया। करीबन 6 से 7 घंटे तक लगातार बाजे गाजे के साथ समा बांधा रखा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां हरसिद्धि के दरबार में 9 दिन तक गरबा रास का आयोजन और विशाल भंडारा होता है। नवरात्रि पश्चात दशहरे की रात्रि में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन भी होता है।