Loading...
अभी-अभी:

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की माँ का निधन..

image

Sep 9, 2019

विनोद शर्मा : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की माँ शारदा देवी तोमर का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया है। बता दें कि वे 95 साल की थी। श्रीमती शारदा जी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी उनका उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था।

गौरतलब है कि शारदा देवी तोमर का पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे ग्वालियर पहुंचेगा जहां उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद मुरार श्मशान गृह में अंत्येष्टि होगी। माना जा रहा है अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीआईपी मौजूद रहेंगे जिसको देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने नरेंद्र सिंह तोमर के पैतृक निवास पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया विशेष दिशा निर्देश दिए।