Loading...
अभी-अभी:

तेंदुए ने खेत में बंधे दो मवेशियो को बनाया अपना शिकार

image

Aug 7, 2018

मनीष जायसवाल : नेपानगर के समीप ग्राम चांदनी में देर रात तेंदुऐ ने खेत में बंधे दो मवेशियो को अपना शिकार बनाया, तेंदुए ने एक मवेशी को जगह पर ही मार दिया वहीं दुसरे मवेशी को लगभग 200 मीटर खेत मे ले जाकर अपना शिकार बनाया, गांव से सटे खेत मे तेंदुऐ द्वारा शिकार करने के चलते ग्रामीणों मे भय का माहौल बन गया है।

नेपानगर से सटे ग्राम चांदनी में देर रात तेंदुए ने खेत में बंधे दो मवेशियों को अपना शिकार बना लिया, तेंदुए ने एक मवेशी का शिकार करने के बाद दूसरे मवेशी को खेत में लगभग 200 मीटर दुर ले जाकर मारा। वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची जहां जांच कर विभाग ने तेंदुआ होने की पुष्टी की। विभाग द्वारा खेत में तेंदुऐ के पग माकॅ को भी चिन्हित किया है। वहीं पिंजरा लगाकर तेंदुऐ को पकड़ने की बात भी कही है।