Loading...
अभी-अभी:

सरकार के समक्ष चुनौतीः प्रदेश में जारी है, फिल्म पद्मावत का विरोध

image

Jan 24, 2018

**भोपाल।** 25 जनवरी को रिलीज़ होने वाली फिल्म पद्मावत के खिलाफ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब प्रदेश सरकार के सामने सुरक्षा व्यवस्था को सही ढ़ंग से रखने की चुनौती आ गई है। राजधानी सहित प्रदेश भर में करणी सेना और राजपूत संगठन के लोग फिल्म की रिलीजिंग को लेकर विरोध कर रहे हैं। **4 वाहनों में तोड़फोड़ 1 कार जलाई-** राजधानी में फिल्म के विरोध को लेकर शहर के एम पी नगर में ज्योति टॉकिज़ चौराहे पर कुछ लोगों ने 4 वाहनों ने तोड़फोड़ की और एक कार को अाग के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। **प्रदेश में कहां कहां हो रहा है विरोध..**. **जबलपुर** **फिल्म में जो दृश्य हैं वे समाज के खिलाफ.**... शहर में पद्मावत फिल्म को लेकर राजपूत समाज के लोग लामबंद हो गए हैं। शहर के सिविक सेंटर पार्क मे एकत्रित होते हुए समाज के लोगों ने सप्रीम कोर्ट द्वारा फिल्म को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद अपनी रणनीती बनाना शुरु कर दी है। शहर की पूर्व महापौर सुशीला सिंह के आव्हान पर आज राजपूत समाज के लोग सड़क पर आकर खुले रुप से फिल्म पद्मावत का विरोध कर रहै हैं। राजपूत समाज से तालुल्क रखने वाली पूर्व महापौर सुशीला सिंह की मानें तो फिल्म में जो दृश्य दिखाए जा रहे हैं, वो समाज के खिलाफ हैं, उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म को लेकर इतिहास से खिलवाड़ किया जा रहा है। रानी पद्मावती जिसे कि माता माना जाता है, उसे भरी सभा मे सबके सामने नचवाया जाता है, जो कि पूरी तरह से गलत है।जबलपुर मे राजपूत समाज ने एकजुट होकर प्रशासन को अगाह किया है, कि जब तक इस फिल्म में विवादित अंश को हटाया नहीं जाता है, तब तक इस फिल्म को जबलपुर में नहीं लगने दिया जाऐगा। **इंदौर** **3 से 4 किलो मीटर का चक्का जाम..**. फिल्म पद्मावती के विरोध में करणी सेना द्वारा यशवंत सागर पर चक्का जाम लगा कर फ़िल्म निर्माता व दीपिका के पुतले जलाये गए। यसवंत सागर के दोनों ओर 3 से 4 किलो मीटर का चक्का जाम लग गया जाम के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों का इंदौर देपालपुर गौतमपुरा जाना मुश्किल हो रहा है। **महू** **संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका.**.. पद्मावत फ़िल्म के विरोध चलते करणी सेना के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरकर महू के पिग्डम्बर क्षेत्र में आगरा- मुंबई मार्ग पर जाम लगा दिया और संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। जबाब में पुलिस ने लाठियां भी चलाई। करणी सेना के लोगों ने पत्थरों से कई गाड़ियों के कांच फोड़ दिए।स्थिति संभालने महू पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। **खण्डवा** **शहर में निकाल शांति मार्च...** खंडवा शहर में फिल्म का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध हुआ। शहर में करणी सेना के बैनर तले सर्व धर्म समाज द्वारा नगर निगम से शुरू करते हुए शांति मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति सहित समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।शांति मार्च के माध्यम से सभी समाज के लोगों ने पद्मावती फिल्म को ना देखने का अनुरोध किया है, एवं इसके बहिष्कार करने की अपील की है। **बड़वानी-सेंधवा** **पद्मावती बैन का बैनर लगाया**... फ़िल्म पद्मावती के विरोध में क्षत्रिय राजपूत समाज के युवाओं ने सेंधवा के ओमप्रकाश सिनेमा हॉल के बाहर पहुंचकर नारेबाजी की और सेंधवा में फिल्म पद्मावती बैन का बेनर सिनेमा हॉल के बाहर लगा दिया।