Loading...
अभी-अभी:

बीजेपी युवा मोर्चा प​त्रिका में पं. नेहरू को बताया सत्ता का लालची

image

Jan 24, 2018

हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि आप भी सुनकर शायद चौंक जाएंगें। दरअसल हुआ यूं कि एमपी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मेरे दीनदयाल प्रतियोगिता में बांटी गई पुस्तक में पंडित नेहरू को सत्ता का लालची बता दिया गया है और अब पूरी बहस उसी के उपर छिड़ चुकी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक पत्रिका में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को सत्ता का लालची बताया गया है। इस पत्रिका के सामने आने के बाद प्रदेश में विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए देश की आजादी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान का ब्यौरा मांगा है। **मेरे दीनदलाय अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ था आयोजन** दरअसल, मंगलवार को बीजेपी युवा मोर्चा की तरफ से मेरे दीनदलाय अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र में ज्यादातर सवाल राज्य की बीजेपी सरकार से जुड़े हुए थे। इस दौरान यह सवाल भी पूछा गया कि आपातकाल किसने लगाया। **पुस्तक में कांग्रेसियों के उपर कसा ​था तंज** गौरतलब ​है कि उस पुस्तक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को प्रकट करते हुए कुछ लाइन लिखी हुई थी जिसमें बताय गया कि पंडित नेहरू और जिन्ना के सत्ता के लालच के चलते अखंड भारत का सपना पूरा नहीं हो सका और खंडित भारत को आजादी मिली। जैसे ही यह मामला सामने आया तो इस पर राजनीतिक विवादों की झड़ी सी लग गई। और इस मामले के सामने आते ही कांग्रेस को भाजपा पर तंज कसने ​का अच्छा खासा मौका मिल गया। **नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कसा बीजेपी पर तंज** बीजेपी पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि बीजेपी अपने नेताओं को बड़ा साबित करने के लिए देश के बडे नेताओं को छोटा बताने में लगी हुई है। अजय सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू ने जेल जाकर देश को आजादी दिलाई, उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी बताए कि आज़ादी में आरएसएस का कितना योगदान रहा है। अजय सिंह यहां तक भी नहीं रूके उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं उन्हें पंडित नेहरू की बराबरी करने के लिए तीन जन्म लेने पड़ेंगे।