Loading...
अभी-अभी:

पन्ना जिले में भीषण गर्मी से आमजन का हाल हुआ बेहाल, पारा 47 के पार

image

Jun 4, 2019

गणेश विश्वकर्मा : भीषण गर्मी से इन दिनों पूरा देश झुलस रहा है। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रभाव देखा जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तो पारा 47 के पार हो चुका है, जिसमें से एक पन्ना जिला भी शामिल है। यहां पर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। अब ऐसे में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहता है लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा दिखाई देता है।

मौसम विभाग की मानें तो इतना तापमान पिछले वर्ष में 2005 में बढ़ा था। गर्मी ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही इस भीषण गर्मी में अस्पतालों में भी मरीजो का संख्या में इजाफा हो रहा है। लगातार नौतपा में इस प्रकार की भीषण गर्मी से कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। पन्ना जिले अधिकत 44 से 45 डिग्री तक ही तापमान पहुँच पाता था। लेकिन इस साल की गर्मी ने तो नया रिकार्ड बना दिया है। पारा 47.5 डिग्री से पार हो चुका है। वहीं आज का तापमान लगभग 47 डिग्री सेल्सियस रहा है।