Loading...
अभी-अभी:

पेरिस ओलंपिक 2024 : MP के रहने वाले 'विवेक' भी है इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा , ब्रोंज मेडल जीतकर भारत ने ओलंपिक में रचा है इतिहास

image

Aug 9, 2024

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है. इस दौरान भारतीय हॉकी टीम का एक हिस्सा मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है. भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद मध्यप्रदेश के इटारसी के रहने वाले है. विवेक के देश के साथ-साथ प्रदेश को भी गर्व करने का मौका दे दिया है. उनकी इस जीत से उनके घर पर खुशी और गर्व से भरा माहौल है, जैसे ही भारत ने मेडल जीता , उनके घर पर मिठाई बांटने का सिलसिला भी शुरु हो गया. 

  भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में स्पेन को हराकर कांस्य पदक हासिल किया.  इटारसी (नर्मदापुरम) के रहने वाले विवेक सागर प्रसाद ने टीम का हिस्सा है और टीम की सफलता में उन्होने अहम भूमिका भी निभाई है . न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में उन्होंने गोल किया था.  विवेक, टोक्यो 2020 ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे. 

मिडफील्डर के तौर पर विवेक सागर प्रसाद 2018 में उनके डेब्यू करने के बाद से ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं. जनवरी 2018 में उन्होंने सिर्फ़ 17 साल, 10 महीने और 22 दिन की उम्र में इंडिया के लिए डेब्यू  किया और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे. आज तक, उन्होंने भारत के लिए 100 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं .

Report By:
Devashish Upadhyay.