Loading...
अभी-अभी:

काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर हुए हमले के बाद पुलिस ने 3 दर्जन आरोपियों को किया गिरफ्तार

image

Oct 25, 2018

अरविंद दुबे : जबलपुर में बीते मंगलवार की सुबह काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर किये गए हमले के बाद पुलिस ने लगभग तीन दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पांच सौ से ज्यादा अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिंदूवादी संगठनो ने पुलिस के द्वारा की गयी कार्यवाही का विरोध किया है और इस पर अपनी आपत्ति दर्ज की है बुधवार को हिन्दू धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने संभागीय उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा और पुलिस के द्वारा किये गए लाठीचार्ज की न्यायायिक जांच की मांग की। हिन्दू धर्म सेना के प्रांतीय प्रमुख योगेश अग्रवाल ने आरोप लगाया की पुलिस के द्वारा बेवजह लाठीचार्ज करने के बाद अब निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर उन पर आपराधिक मामले दर्ज किये जा रहे हैं जिससे आम लोग दहशत में हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में आयुक्त हस्तक्षेप करें और पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगो पर की जा रही कार्यवाही को रोका जाए। हिन्दू धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की और पुलिस पर आचार संहिता की आड़ में मनमानी करने का आरोप लगाया।