Loading...
अभी-अभी:

श्री मनोहर पर्रिकर के निधन से देश की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है : सांसद आलोक संजर

image

Mar 17, 2019

दुर्गेश गुप्ता : श्री मनोहर पर्रिकर के निधन से देश की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति हुई। भोपाल सांसद आलोक संजर ने गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे दूरदर्शी एवं व्यापक सामाजिक सरोकार से जुड़े राजनेता थे।

सांसद आलोक संजर ने शोक संदेश में कहा कि श्री पर्रिकर एक विजनरी राजनेता थे। उनके काम में विजन देखने को मिलता था। उन्होंने सफल रक्षा मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाई वहीं अपने स्वास्थ्य की चिंता किये बगैर अंतिम सांस तक गोवा प्रदेश की जनता की सेवा की। सरल और सहज श्री मनोहर पर्रिकर जी का निधन न सिर्फ भाजपा परिवार बल्कि राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।