Loading...
अभी-अभी:

क्या रंग लायेगी दिग्विजय सिंह और सिंधिया की मुलाकात?

image

Feb 23, 2020

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश की सियासत में चल रही उठा पटक के बीच विपरीत ध्रुव माने जाने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोमवार यानी 24 फरवरी 2020 को गुना में बंद कमरे में 45 मिनट की मुलाकात हो सकती है। वहीं दोनों नेता दिल्ली से आ रहे हैं। नेताओं के बीच इस मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। वहीं राज्यसभा चुनाव भी इसकी एक अहम कड़ी माना जा रहा है, जिसमें कांग्रेस को दो सीटें मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके चलते कांग्रेस कोई जोखिम नहीं उठाना चाह रही है।

नौ अप्रैल को ख़त्म हो जाएगा दिग्विजय सिंह का कार्यकाल
जानकारी के अनुसार पार्टी के दोनों दिग्गजों की यह कवायद विधायकों को एकजुट रखने के साथ गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश के रूप में देखी जा सकती है। वहीं इस बात का पता चला है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल नौ अप्रैल को ख़त्म हो जाएगा। इसी दिन दो अन्य भाजपा नेताओं प्रभात झा व सत्यनारायण जटिया का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
राज्यसभा टिकट को लेकर चल रहीं अटकलबाजियां 
जहां यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस में राज्यसभा टिकट को लेकर अटकलबाजियां चल रही हैं। पार्टी को मिलने वाली दो सीटों पर प्रत्याशी चयन पर हाईकमान को फैसला करना है। राहुल गांधी की पसंद माने जाने वाले सिंधिया प्रदेश की राजनीति में चल रहे घटनाक्रम की वजह से असहज दिखाई देने लगे हैं।  इसी तरह दिग्विजय सिंह भी अपने टिकट को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं। वहीं यदि सूत्रों कि माने तो है कि दो सीटों में से एक टिकट मध्य प्रदेश के किसी नेता को दिया जाएगा और एक टिकट प्रदेश के बाहर के किसी व्यक्ति को दिया जा सकता है। ऐसे में दिग्विजय सिंह और सिंधिया की गुना में होने वाली मुलाकात को अहम माना जा रहा है।