Loading...
अभी-अभी:

शाजापुर जिला अस्पताल में महिलाएं परेशान, सुबह 6 बजे से लगती है लंबी लाईन में

image

Sep 14, 2018

ओमप्रकाश प्रजापति : शाजापुर जिला अस्पताल में प्रसूताएं अपनी सोनोग्राफी और इलाज कराने के लिए कई घंटों तक परेशान होती रहती है  सुबह 6 बजे से अस्पताल आकर सोनोग्राफी वार्ड के पास नंबर लेकर बैठ जाती है लेकिन फिर भी नबंर नही लगता है आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से यहाँ सोनोग्राफी के लिए 10 से 15 दिनों के चक्कर लगाने के बाद भी इनकी सोनोग्राफी नही हो पा रही है क्योंकि डॉक्टर साहब  सिर्फ एक दिन में 5-7 महिलाओं की सोनोग्राफी करते है ओर कब उठ कर चलदे कोई भरोसा नही सुबह से दोपहर  तक दर्जनो  प्रसूताएं भूखी-प्यासी सिर्फ इसी इंतजार में बैठी रहती हैं कि शायद डॉक्टर लौट आएंगे,और सोनोग्राफी हो जाएगी लेकिन ऐसा होता नही है।

ग्रामीण क्षेत्रों से आई गर्भवती महिलाएं बोलीं, मात्र 15 मिनट के काम के लिए हफ्तेभर से जिला अस्पताल के चक्कर काट रही हैं। अस्पताल कहने को जिला स्तर का है, पर प्रसूताओं के बैठने के लिए ही पर्याप्त कुर्सियां नहीं हैंओपीडी के एक पोर्च में प्रसव सहित स्त्री रोग संबंधी जांच के लिए वार्ड में बैठने वाली दो महिला डॉक्टर भी इस आये दिन सोनोग्राफी के  मुद्दे पर महिलाओ बहसकरती है और काम बंद कर चली जाती है मजबूरन प्रसूताओ को वापस घर लौटना पड़ता है लेकिन जुमेदारो का कोई लेना देना नही हैं।