Loading...
अभी-अभी:

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने निकाली पदयात्रा

image

Oct 6, 2019

प्रशांत चौरसिया : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पटेल ने ग्राम स्वराज पर यात्रा निकाली। दमोह जबलपुर सीमा पर बसे कुसमी मानगढ़ गांव से सिंग्रामपुर तक निकली इस पद यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपाइयों के साथ स्थानीय ग्रामीण जन शामिल हुए।

वन यूज़ प्लास्टिक के प्रति लोगों को किया जागरूक
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर एवं ग्रामीण अंचलों में वन यूज़ प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मोदी सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पदयात्रा का आगाज किया है। ग्राम कुसमी मानगढ़ से शुरू हुई यात्रा सिंग्रामपुर में जाकर समाप्त हुई। जहां पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ यात्रा का समापन हुआ।

ग्राम स्वराज पद यात्रा का आगाज 
वहीं केंद्रीय मंत्री ने यहां पर चल रहे सिंगरामपुर महोत्सव में भी शिरकत की है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस दौरान कहा कि आम लोगों को महात्मा गांधी के विचारों से अवगत कराने तथा वन यूज़ प्लास्टिक के विषय में जानकारी देने तथा उनसे संवाद स्थापित करने के लिए इस ग्राम स्वराज पद यात्रा का आगाज किया गया है। इसके पहले भी मंत्री प्रहलाद पटेल गांधी जी के आगमन स्थल अनंतपुरा से लेकर दमोह तक पदयात्रा निकाल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दोबारा यह पदयात्रा निकाली, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।