Loading...
अभी-अभी:

अंगदान के क्षेत्र में भोपाल बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है : मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ

image

Aug 13, 2019

दुर्गेश गुप्ता : राजधानी भोपाल में विश्व अंगदान दिवस पर चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ मौजूद रहींं। इसके साथ ही चिकित्सा आयुक्त निशांत वरवडे ओर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा शिव शेखर शुक्ला मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों को अंगदान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही आज इस आयोजन के मध्यम से 31 लोगों ने नेत्रदान के लिए रजिस्टर किया और 20 ऐसे लोग जिन लोगों ने अंगदान किया था उनके परिवार वालों का सम्मान भी किया गया। चिकित्सा आयुक्त निशांत वखडे ने बताया कि अंगदान के क्षेत्र में भोपाल बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है वह दिन दूर नहीं जब भोपाल अंगदान में सबसे आगे होगा। वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधो ने कहा कि अंगदान बहुत ही महान काम होता है। हम सभी को अंगदान करना चाहिए।