Loading...
अभी-अभी:

महिलाएं घर से बाहर निकलकर जानें अपने अधिकारः न्यायाधीश

image

Jan 24, 2018

**भिंड/ दबोह**। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश सरकार के आह्वान पर थाना परिसर दबोह में महिलाओं के सम्मान सुरक्षा एवं स्वरक्षा अभियान में सामाजिक जनचेतना के लिए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में न्यायाधीश सुनित अग्रवाल व न्यायाधीश मेघा अग्रवाल मुख्य रूप से महिलाओं के अधिकारों उनके हक को बताने के लिये उपस्थित रहे। **महिलाओं को किया जागरुक...** इस अवसर पर न्यायाधीश मेघा अग्रवाल ने महिला हिंसा के कई कारण बताए और कहा कि अब महिलाओं को अपने अधिकारों के लिये खुद जागरूक होना पड़ेगा, अगर कोई महिला घरेलु हिंसा से पीड़ित है, तो उसको सबसे पहले नजदीकी थाने,परियोजना कार्यालय,महिला आयोग में अपनी फरियाद करना चाहिये, या फिर घर से ही महिला हेल्पलाइन या फिर पुलिस हेल्पलाइन 100 पर भी सम्पर्क साध कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। **महिलाओं के सवालों का दिया जबाब...** थाना प्रभारी प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि आप पर कोई भी जुर्म होता है, या घरलू हिंसा होती है तो आप बिना हिचक थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई होगी। आप अपनी शिकायत मोबाइल से या डायल 100 पर भी दे सकती हैं इसके बाद जनसंवाद में सभी महिलाओं के सबालों जवाब थाना प्रभारी प्रताप लोधी ने दिया। सुप्रभात जनसेवी संस्थान की संचालिका लक्ष्मी कौरव महिलाओ के उनके अधिकार बताते हुए कहा कि पहले तो खुद को समाज में आगे लाने की क्षमता हम महिलाओं बहु बेटियों को रखनी होगी क्यों कि जैसे आज थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बहु बेटियों के घर बुलावा भेजा गया तब यह बात निकलकर सामने आई कि आखिर थाने पर बहु-बेटियों की बैठक का क्या मतलब लोग तरह तरह के सवाल करते हैं। इसलिए पहले तो हमें समाज की सोच को बदलना है, जिसके लिए हमे आगे बढ़ना होगा। **अपने हक़ व अधिकार के लिए लड़ने का समय...** साथ ही वरिष्ठ शिक्षक दीपक शर्मा ने कहा जब तक महिलाएं खुद जागरुक नहीं होंगी, तब तक महिलाओं के साथ शोषण व उनका हनन होता रहेगा इसी क्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह गुर्जर ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब घर से निकलकर महिलाओं को अपने हक़ व अधिकार के लड़ने का समय आ गया है क्योंकि जब तक महिलायें घूंघट की आड़ को छोड़कर आगे नही आएंगी तब तक महिलाओं/बेटियों के साथ रोजाना हो रहे हादसे शोषण पर रोक नहीं लगाई जा सकती, इसलिए पहले हमें अंदर से खुद को मजबूत बनाना होगा। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण खटीक,कॉंग्रेस नेता शिवनारायण दुबे, हाकिम चौधरी, राजा भैया पाल आदि लोगों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पार्षद शेरे पठान,श्री बांके बिहारी वृद्धाश्रम की संचालिका सीमा चौरसिया,नगर के गणमान्य नागरिक,आंगनबाड़ी सुपरवाइजर,समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायका व नगर के पत्रकार बन्धु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।