Loading...
अभी-अभी:

क्या राजनीति से संन्यास ले लेगें कुमार विश्वास

image

Jan 4, 2018

आम आदमी पार्टी के नेता डाॅ. कुमार विश्वास राज्यसभा का टिकट न मिलने से पार्टी प्रबंधन से अच्छे खासे नाराज नजर आ रह है। और इसी मामले में उनका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विवाद तक हो गया था। लेकिन अब यह खबरें सामने आ रही है कि कुमार विश्वास अपने राजनीतिक करियर को यहीं समाप्त कर सकते है। हालांकि इस मामले में पूरे तरीके से तो कुछ कहा नहीं जा सकता। बस राजनीतिक गतिविधियों को देखते ​हुए एक आंकलन कर सकते है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए तीन नेताओं के नाम तय किए गए थे। इन नेताओं में पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता के नाम तय किए गए थे। और जब इन नामों की घोषणा हुई तभी से पार्टी में गहरा तनाव बढ गया। और जब नेताओं के नामों की घोषणा हुई तो नेता आशुतोष सीएम आवास पर बैठक हेतु पहुंच गए थे। वहीं कुमार विश्वास को बैठक हेतु निमंत्रित किया गया था। गौरतलब है कि राज्यसभा हेतु आज से नामांकन भरे जाऐंगे। जबकि निर्वाचन 16 जनवरी को होगा। हालांकि आम आदमी पार्टी की नीतियों से कुमार विश्वास अच्छे खासे नाराज थे, और अब माना जा रहा है कि, वे राजनीति छोड़ सकते हैं।