Loading...
अभी-अभी:

कपड़ा व्यापारियों के बीच, मैदान में उतरे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन

image

Nov 6, 2017

अहमदाबाद :  गुजरात में जारी चुनावी घमासान के बीच आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व्यापारियों और उद्यमियों की एक सभा को संबोधित करेंगे। उद्योग और व्यापार बहुल गुजरात में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को एक बडा चुनावी मुद्दा बना रही, कांग्रेस के इस अभियान को बल देने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को मैदान में उतारा जा रहा है।

चैंबर के अध्यक्ष शैलेष पटवारी ने बताया कि कांग्रेस की अोर से कार्यक्रम के लिए और बडे जगह की अंतिम समय में मांग किये जाने के कारण हमने इसमें असमर्थता जतायी। स्थल बदले जाने के पीछे और कोई कारण नहीं है। हमारे पास अधिकतम 350 की क्षमता वाला सभाकक्ष है जबकि उन्होंने बाद में एक हजार से अधिक लोगों के जुटने की बात कही थी।

एसपीजी ने हमारे परिसर की छानबीन भी कर ली थी। अंतिम क्षणों में ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण ही है। डा सिंह एक बडे अर्थशास्त्री और बेहद सम्मानीय व्यक्ति हैं। इसमें भाजपा-कांग्रेस की राजनीति को नहीं जोडा जाना चाहिए।उधर कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि चैंबर के कई अधिकारी सत्तारूढ भाजपा के मोहरे के जैसा बर्ताव कर रहे थे, इसीलिए हमने आयोजन स्थल को बदल दिया। ज्ञातव्य है कि लंबे समय सेचैंबर पर भाजपा प्रभावित उद्यमियों का दबदबा रहा है।