Loading...
अभी-अभी:

जयराम ठाकुर ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में की शपथ ग्रहण

image

Dec 27, 2017

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लगभग दो तिहाई बहुमत से जीत के बाद मंडी जिले की सिराज सीट से निर्वाचित पार्टी विधायक जयराम ठाकुर ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ग्रहण की। उनके साथ 11 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। खचाखच भरे ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए भव्य समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जयराम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शपथ दिलाई।
किस किस ने बनाई मंत्रीमंडल में जगहः
महेंद्र सिंह ठाकुर (धर्मपुर), किशन कपूर (धर्मशाला), सुरेश भारद्वाज (शिमला), अनिल शर्मा (मंडी), सरवीन चैधरी (शाहपुर), डाॅ.रामलाल मारकंडेय (लाहौल स्पिति), विपिन परमार (सुलाह), वीरेंद्र कंवर (कुटलहड़), विक्रम सिंह (जसवां परागपुर), गोबिंद सिंह ठाकुर (मनाली) और डाॅ. राजीव सैजल (कसौली) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्रियों में भारद्वाज और गोबिंद सिंह ठाकुर ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की जबकि मुख्यमंत्री सहित शेष दस मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।