Jan 23, 2018
आज भारत देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पूरे देशभर में मनाई जा रही है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। और आज इसी के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके देश के प्रति किए गए योगदान को व्यक्त किया।
राष्ट्रपति कोविंद ने नेताजी के प्रति सम्मान भाव व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर उन्हें मेरा नमन। वे हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता संग्राम के महानतम सेनानियों में से हैं।
वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। और उनके किए गए योगदान को सराहा। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वीरता पर हर भारतीय को गर्व है। हम उनकी जयंती पर महान व्यक्तित्व को नमन करते हैं। नेताजी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत को अंग्रेजों के कब्जे से स्वतन्त्र कराने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया था।