Loading...
अभी-अभी:

मोदी योगी क्या जाने औलाद का दर्द, सपा जिलाध्यक्ष का विवादित बयान

image

Aug 17, 2017

यूपी : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष का विवादित बयान आया हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी और योगी दोनों लोग किसी की औलाद का दर्द क्या जाने। यह बयान उन्होंने गोरखपुर कांड पर दिया औरैया जाते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम की गिरफ्तारी को लेकर हरदोई में समाजवादी नेताओं ने जिला कार्यालय पर एक बैठक की। उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी को लेकर जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं ने गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि भाजपा सरकार की यह दबंगई हैं। जिसमें अपनी बात कहना भी मुनासिब नहीं हैं। गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत पर जिलाध्यक्ष ने विवादित बयान दे डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर में बच्चों की मौत का दर्द पीएम व सीएम क्या जाने? क्योंकि उनके कोई संतान नहीं हैं। इस दौरान तमाम सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।