Loading...
अभी-अभी:

वैज्ञानिक जॉन यंग का निधन

image

Jan 7, 2018

अंतरिक्ष में छह बार जाने वाले, चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले और इसके चट्टानी सतह पर चहल-कदमी करने वाले एक महान अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री का निधन हो गया है। यह जानकारी नासा ने दी है। अंतरिक्ष एजेंसी ने खबर दी है कि वह 87 साल के थे और निमोनिया के कारण शुक्रवार देर रात उनका निधन हो गया। वह नासा स्पेस सेंटर से कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित ह्यूस्टन के एक उपनगर में रहते थे। एजेंसी के प्रशासक रॉर्बट लिघटफुट ने एक बयान में बताया, नासा और दुनिया ने एक अग्रणी व्यक्ति को खो दिया है। बयान में कहा गया है, अगले मानवीय पड़ाव की ओर देखने के कारण हम उनकी उपलब्धियों पर आगे बढ़ेंगे। यंग एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने जैमिनी, अपोलो से अंतरिक्ष में गये और अंतरिक्ष शटल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और छह बार अंतरिक्ष में गये। नासा ने बताया कि एक बार उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।