Loading...
अभी-अभी:

शंघाई में समुद्र में बस के गिरने से 7 लोगों की मौत

image

Jan 1, 2018

शंघाई के उत्तर में स्थित एक शहर में एक मिनी बस के समुद्र में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि घटना के समय इस मिनी बस में 10 लोग सवार थे और यह आज तड़के किदोंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। समाचार एजेंसी ने बताया है कि इस दुर्घटना में जीवित बचे एक व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है और घायल दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। इस दुर्घटना के पीछे के कारण की जांच हो रही है।