Loading...
अभी-अभी:

सीएमएस के 9 छात्र भारत सरकार की स्काॅलरशिप हेतु चयनित

image

Sep 12, 2017

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 9 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000 रुपए यानि  कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि स्काॅलरशिप हेतु चयनित इन छात्रों में आरिन्दम बनर्जी, दीक्षा वर्मा, कोपल श्रीवास्तव, प्रांजल श्रीवास्तव, प्रियांशु मिश्रा, सुनम्या गुप्ता, संचित लखनपाल, उमंग मिश्रा और यशार्थ बाजपेयी शामिल हैं।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इन 9 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2017 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।