Loading...
अभी-अभी:

हिमाचाल प्रदेश के 68 सीटों पर मतदान जारी

image

Nov 9, 2017

शिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे तक प्रदेश में कुल 13.72 फीसद मतदान हुआ है। शिमला में 18 फीसद, मंडी में 16, सोलन में 19, कुल्लू में 12, कांगड़ा में 14, ऊना में 18, बिलासपुर में 15, हमीरपुर में 17,  सिरमौर में 20, लाहुल स्पीति में 11 और किन्नौर में 9 फीसद मतदान हुआ।

हमीरपुर में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे व हमीरपुर के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने वोट डाला। वहीं, वीरभद्र सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य ने शिमला में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बिलासपुर में परिवार सहित मतदान किया। उनके मुताबिक, मतदान को लेकर भाजपा में भारी जोश है। जनता इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी, जनता को कुशासन से मुक्ति मिलेगी।

समीरपुर में बर्फी देवी ने अपना वोट डाला। शिमला के रामपुर में लोगों ने अपना वोट डाला। मंडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने मतदान किया। मंडी जिले में अब तक 15.50 फीसद मतदान हुआ। धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने मतदान किया। स्वास्थ्य मंत्री क़ौल सिंह ठाकुर ने द्रंग में मतदान किया।

हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र ठाकुर परिवार सहित मतदान किया। नाचन हलके से भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार ने भी मतदान किया। कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र के तहत मशोबरा के मतदान केंद्र पर 788 में से अभी तक 62 लोगों ने मतदान किया है।  83 वर्षीय परस राम के मुताबिक, हिमाचल में इस बार कांटे की टक्कर है।

हिमाचल में 50 लाख से अधिक मतदाता 337 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले यह संख्या 338 थी, लेकिन बड़सर से एक प्रत्याशी की मौत हो चुकी है। प्रदेश में पहली बार सभी सीटों पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रोल (वीवीपैट) मशीनों का उपयोग होगा। - एजेंसी