Loading...
अभी-अभी:

केरल में बाढ़ पीढ़ितों की मदद के ​लिए आगे आई एक कॉलेज छात्रा, जुटाए डेढ़ लाख रूपए

image

Aug 19, 2018

केरल में आयी भीषण बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियां भी मदद कर रही है। लेकिन इन मदद करने वाले लोगों में अब केरल की एक कॉलेज छात्रा का नाम भी जुड़ गया है। हनान हामिद नमक इस लड़की ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए डेढ़ लाख रूपए इक्कठा कर के दिए है। 

आपको बता दे कि हनान हामिद वही लड़की है जिसे कुछ समय पहले अपने मछली बेचने वाले वीडियो के लिए इंटरनेट पर ट्रोल किया गया था। दरअसल केरल की रहने वाली हनान एक गरीब परिवार से है। उन्हें अपनी परिवार की आर्थिक सहायता के लिए कॉलेज के बाद मछली बेचना पड़ता है। लेकिन अब केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने घर -घर जा कर लोगों से अपील कर के डेढ़ लाख रूपए इक्कठा कर लिए है। 

गौरतलब है कि केरल में पिछले 15 दिनों से चल रही भारी बारिश की वजह से भीषण बाढ़ के हालत बने हुए है। इस बाढ़ में अब तक 357 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दो लाख से ज्यादा लोग घायल हो चुके है। इसे इस सदी की सबसे भीषण बाढ़ करार दिया गया है।