Loading...
अभी-अभी:

हवाई अड्डे पर तैनात 11 सीआईएसएफ जवान पाये गये कोरोना संक्रमित

image

Apr 4, 2020

मुंबईः मुंबईः देश की आर्थिक राजधानी कही जानी वाली मुंबई के हवाई अड्डे पर तैनात 11 सीआईएसएफ (CISF) जवानों को ना संक्रमित पाया  गया है। नगर निगम के एक स्थानीय अधिकारी ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया है कि संदेह है कि ये जवान मुंबई हवाई अड्डे पर तैनाती के दौरान वायरस की गिरफ्त में आए होंगे। फिलहाल सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

देश में कुल मामले बढ़कर 490 हो गए

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पहले पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, इसके बाद फिर छह जवान वायरस से संक्रमित पाए गए। नवी मुंबई के तहत पनवेल में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सीआईएसएफ के संक्रमित जवान नवी मुंबई में खारघर में तैनात थे। इसी के साथ महाराष्ट्र में शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 490 हो गए हैं। इन 67 नए मरीजों में 43 मुंबई से सामने आए हैं, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र से 10 मामले दर्ज किए गए हैं। पुणे से नौ और अहमदनगर जिले से तीन मामले दर्ज किए गए हैं।