Loading...
अभी-अभी:

एसपी ने जिले के सभी थानों के भोजनालयों को बनाया सामुदायिक भोजनालय

image

Apr 4, 2020

उत्तराखंडः पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने असहाय लोगों की मदद के लिए अहम फैसला लिया है। एसपी ने जिले के सभी थानों के भोजनालयों को सामुदायिक भोजनालय बना दिया है। इसके साथ ही इनमें भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। वहीं पुलिस असहाय लोगों को राशन भी बांट रही है। वहीं लॉकडाउन के समय सख्ती दिखा रही जिले की पुलिस जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों के भोजनालयों में भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक खुद इस व्यवस्था का जायजा भी ले रही हैं।

पुलिस गरीब, मजदूर व असहाय लोगों को राशन कर रही वितरित

एसपी का कहना है कि जिले में कोई भी भूखा न रहे, इसके लिए थाने के भोजनालयों में लोगों को भोजन कराया जा रहा है। वहीं पुलिस गरीब/मजदूर/असहाय लोगों को राशन भी वितरित कर रही है। जिले के थाना क्षेत्रों में सौ से अधिक परिवारों को राशन वितरित किया गया है। वहीं थाने के भोजनालयों में सुबह 07 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम को 7 बजे से रात 10 बजे तक भोजन कराया जा रहा है।बागेश्वर में लोग अब लॉकडाउन में छूट की अवधि में जरूरी काम के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। इसके साथ ही बैकों, राशन, सब्जी की दुकानों में भी भीड़भाड़ नहीं देखी जा रही है।