Loading...
अभी-अभी:

आज होगा चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले का फैसला: चारा घोटाला

image

Jan 24, 2018

चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव पर दर्ज पांच मामलों में से दो पर सजा का ऐलान हो चुका है। तीसरे चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में आज फैसला आएगा। इस मामले पर भी पूरी बहस और चर्चा दस जनवरी को पूरी हो गई थी और फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। अब अगर देखा जाए तो आज का दिन आज का दिन लालू यादव के लिए बहुत खास है। हाल ही में इस बारे में सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रिर्पार्ट दते हुए कहा कि 950 करोड़ रुपए के चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार से 35 करोड़, 62 लाख रुपए फर्जी ढंग से निकालने के मामले में बुधवार को फैसला आएगा। आरोप है कि वर्ष 1992-93 में 67 फर्जी आवंटन पत्र के आधार पर 33.67 करोड़ रुपए की अवैध निकासी की गई थी। यह मामला 1996 में दर्ज हुआ था। जिसमें लालू प्रसाद यादव समेत 76 आरोपी बनाए गए थे। जिनमें से 14 आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। गौरतलब है कि इसके पहले छह जनवरी को रांची की सीबीआई विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव को देवघर कोषागार से जुड़े चारा घोटाले के एक मामले में साढ़े तीन वर्ष की सजा के अलावा लालू पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि इस बीच लालू यादव ने जमानत की अर्जी भी लगाई थी जो मंजूर नहीं की गई थी। मामले की सुनवाई में बचाव की ओर से 23 गवाहों को प्रस्तुत किया गया। इसमें लालू प्रसाद की ओर से 17 लोगों की गवाही दर्ज कराई गई। इसके अलावा दस्तावेजों को प्रस्तुत किया गया। **76 आरोपियों के खिलाफ हुई थी चार्जशीट** चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में 12 दिसंबर 2001 को 76 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी। ट्रायल के दौरान 14 आरोपियों का निधन हो चुका है, वहीं तीन आरोपी सरकारी गवाह बन गए। दो आरोपियों ने दोष स्वीकार कर लिया। दोष स्वीकार करने वाले अभियुक्त सुशील कुमार झा व प्रमोद कुमार जायसवाल को अदालत से पूर्व में सजा सुनाई जा चुकी है। वहीं एक आरोपी फूल सिंह अभी तक फरार है। मामले में कुल 56 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव, डॉ. जगन्नाथ मिश्रा सहित छह राजनीतिक नेता, तीन आइएएस अधिकारी, छह पशुपालन पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी सिलास तिर्की और 40 आपूर्तिकर्ता शामिल हैं। **छह राजनीतिक नेताओं ने फेस किया ट्रायल** बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र, पूर्व सांसद डॉ. आरके राणा, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष धु्रव भगत, विद्यासागर निषाद और जगदीश शर्मा उन नेताओं में शामिल हैं जो कि ट्रायल फेस क