Loading...
अभी-अभी:

भाजपा का 40वां स्थापना दिवस, पार्टी के तमाम नेताओं ने कार्यकर्ताओं और देशवासियों को दी शुभकामनाएं

image

Apr 6, 2020

नई दिल्ली: देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के गठन के आज 40 ऐतिहासिक साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान पार्टी ने शून्य से शिखर तक का जो सफर तय किया है वो कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। अटल युग से मोदी युग तक पार्टी के स्वरूप में कई बदलाव आए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

भाजपा के 40वां स्थापना दिवस पर बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 40 वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने कहा हमारी पार्टी का स्थापना दिवस, एक ऐसे कालखंड में आया है, जब देश ही नहीं, पूरी दुनिया, एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है। चुनौतियों से भरा ये वातावरण देश की सेवा के लिए, हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करता है। श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेजी जी जैसे अनगिनत महानुभावों ने राष्ट्र प्रथम का आदर्श दिया है।

समय रहते कोरोना के खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत

प्रधानमंत्री ने कहा, आज भी हमारे बीच अनेक वरिष्ठ महानुभाव हैं, जिन्होंने इसी मंत्र को लेकर दशकों तक जिया है और हमें शिक्षा दी है। कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के अब तक के प्रयासों ने दुनिया के सामने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है। भारत दुनिया के उन देशों में है जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और और समय रहते इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की। भारत ने एक के बाद एक अनेक निर्णय किए, उन फैसलों को जमीन पर उतारने के भरसक प्रयास किया। सभी सरकारों को साथ लेकर आगे बढ़ने में काई कमी न रहे इसकी चिंता की।