Loading...
अभी-अभी:

बीजेपी बनी देश की सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस मुक्त भारत का सपना हो रहा सच

image

May 15, 2018

वर्तमान में बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी हैं। कुछ राज्यों को छोडक़र सभी राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकारें हैं। बीजेपी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना सच होता नजर आ रहा है। हाल ही में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात की ओर साफ इशारा कर रहे हैं। आज देश के 14 राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं, जबकि 5 राज्यों में हमारे सहयोगी दल सत्ता में हैं। हाल ही में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए, जिसके नतीजों की बात करे तो वहां भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। 222 सीटों के रुझानों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बनाई है और कांग्रेस करीब आधी सीटों पर ही सिमट रही है। बीजेपी 113, कांग्रेस 67, जेडीएस 40 और अन्य 2 सीट पर आगे है। इस बीच, बेंगलूरू और दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने बनाई सरकार  
हिमाचल प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने सरकार बनाई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं।    

गुजरात में 22 वर्षों से बीजेपी का दबदबा
गुजरात में गत 22 वर्षों यानि 1995 से बीजेपी का दबदबा है। यहां पर लगातार बीजेपी की सरकार बनी हुई है। यहां पर अभी फिलहाल बीजेपी के विजय रुपाणी मुख्यमंत्री हैं। 

बिहार 
नीतीश कुमार ने बीजेपी समर्थन से बिहार में सरकार बना ली और एक बार भी सत्ता की कुर्सी पर काबिज हो गए। यानि अब यहां भी बीजेपी की सरकार हो गई।

उत्तर प्रदेश में 325 सीटें बीजेपी के नाम
उत्तर प्रदेश में इस फरवरी-मार्च में हुए चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 403 सीटों में से 325 सीटें अपने नाम कर लीं और यहां मुख्यमंत्री की कुर्सी योगी आदित्यनाथ को सौंप दी।

गोवा में बीजेपी पूर्ण बहुमत से पीछे
गोवा में भी 2017 में विधानसभा चुनाव हुए जहां कांग्रेस ने भाजपा से ज्यादा सीटें जीतीं लेकिन पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई। ऐसे में बीजेपी ने निर्दलीय विधायकों का समर्थन लेकर गोवा में सरकार बनाई और मनोहर पर्रिकर को यहां का मुख्यमंत्री बनाया। 

उत्तरांखड में बीजेपी के नाम 57 सीटें 
उत्तरांखड में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 70 सीटों में से 57 सीटें अपने नाम कर लीं और कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें ही मिलीं। यहां भी बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई और त्रिवेंद्र सिंह रावत को यहां का सीएम बनाया गया। 

मणिपुर में बीजेपी ने दूसरी पार्टियों से गठबंधन करके बनाई सरकार
मणिपुर में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़ी पार्टी थी लेकिन यहां भी भाजपा ने दूसरी पार्टियों से गठबंधन करके सरकार बनाई और एन बीरेन सिंह को यहां का मुख्यमंत्री बनाया गया।

जम्मू कश्मीर में बीजेपी मिली पीडीपी के साथ
जम्मू कश्मीर मे 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई और महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री सीएम बनाया। 

हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त
साल 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव हुए थे जहां भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया और मनोहर लाल खट्टर को यहां का मुख्यमंत्री बनाया गया। 

राजस्थान में बीजेपी को 163 सीटें प्राप्त
साल 2013 में राजस्थान विधानसभा चुनाव हुए थे। यहां बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की थी। यहां की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे है। 

मध्य प्रदेश में 12 सालों से भाजपा का राज
गत 12 सालों से मध्य प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। 2003 में यहां कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराकर शिवराज सिंह चौहान ने सीएम की कुर्सी हासिल की थी और तब से लगातार शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं। 

छत्तीसगढ़ 
साल 2003 से छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार है। डॉ. रमन सिंह यहां के मुख्यमंत्री हैं। 

झारखंड 
साल 2014 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की और रघुवर दास को यहां का सीएम बनाया गया। 

महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस है। 

अरुणाचल प्रदेश 
पेमा खांडू भाजपा से अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 

सिक्किम 
सिक्किम 1994 से पवन कुमार चामलिंग सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं। 2014 में हुए चुनावों में उनकी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को फिर से बहुमत मिला। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट एनडीए की सदस्य है। 

नागालैंड 
नागालैंड पीपल्स फ्रंट के टीआर जेलियांग नागालैंड के 19वीं सीएम हैं। जुलाई 2017 से वे इस पद पर हैं। उनकी पार्टी एनडीए की सहयोगी है। 

आंध्र प्रदेश 
आंध्र प्रदेश में एन चंद्रबाबू नायडु मुख्यमंत्री हैं। उनकी पार्टी टीडीपी एनडीए की सहयोगी है।

असम 
2016 में असम विधानसभा चुनाव हुए थे। यहां भाजपा के सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं।