Loading...
अभी-अभी:

यूपी सरकार का बड़ा फैसलाः 26 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

image

Feb 2, 2018

**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। यूपी में 26 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सीएम योगी कई बार कह चुके हैं, कि उनकी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। यूपी में कानून व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए योगी सरकार ने ये कदम उठाया है। **महिला अपराधों में हुई बढ़ोतरी...** अपराधों के मामले में यूपी पहले से ही चर्चाओं में रहा है और बीजेपी ने भी यहां सपा सरकार के राज़ में होने वाले अपराधों को ही मुख्य चुनावी एजेंडा बनाया था। खास तौर पर यहां महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या में खासा इजाफा दर्ज किया है, इसके अलावा लूट और हत्याओं में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की। हाल ही में कासगंज हिंसा की गूंज पूरे देश ने सुनी है। इसके अलावा आए दिन उत्तर प्रदेश में हत्या ,लूट, दुष्कर्म, जैसी वारदातें हो रही हैं। योगी आदित्यनाथ ने कई बार बयान भी दिए हैं, कि पुलिस गोली का जवाब गोली से दे रही है, सीएम योगी ने पुलिस के को अपराधों के खिलाफ लड़ने के लिए पूरी छूट दी है।लेकिन अपराध अभी भी कम नहीं हुए हैं। जिसके चलते योगी सरकार ने अब ये कदम उठाया है। यूपी पुलिस ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी।