Loading...
अभी-अभी:

अगले साल जनवरी में लांच किया जायेगा चंद्रयान-2

image

Aug 28, 2018

दुनियाभर में सबसे कम राशि खर्च कर के चन्द्रमा की ऑर्बिट में पहुंचने वाले भारत का नाम अंतरिक्ष विज्ञान में एक बार फिर ऊँचा होने वाला है ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के सबसे महात्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 की तारीख आखिरकार तय हो गई है अब इसे अगले साल जनवरी में लांच किया जायेगा।

दरसअल भारत के अंतरिक्ष रीसर्च अनुसन्धान इसरो ने हाल ही में यह घोसना कि है कि मिशन चंद्रयान-2 को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के सफल होने के बाद ही भारत चांद पर दोबारा पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के मुताबिक इस मिशन के तहत चंद्रयान को पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की कोशिश करेगा।

गौरतलब है कि भारत ने पहले ही चंद्रयान-1 अभियान के दौरान पहली बार चांद पर पानी की खोज की थी चंद्रयान-2 भी इसी अभियान का विस्तार है सूत्रों के मुताबिक इसरो चंद्रयान-2 मिशन के जरिए दक्षिण ध्रुव के करीब सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद अपने छह पहियों वाले रोवर को स्थापित करने की तैयारी कर रहा है इसका मकसद चांद की सतह से जुड़ी जानकारियां हासिल करना बताया जा रहा है इस मिशन के लिए इसरो अपने सबसे भारी रॉकेट बाहुबली का इस्तेमाल कर रहा है।