Loading...
अभी-अभी:

नवरात्रि से शुरू होने जा रही दिल्ली-कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस, तीर्थयात्रियों के लिए उपहार

image

Sep 18, 2019

नई दिल्ली : दिल्‍ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल पूरा कर लिया गया है। बता दें कि यह ट्रेन नवरात्रि से शुरू की जाएगी और तीर्थयात्रियों हेतु एक उपहार भी साबित होगी। नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं और इस तरह से दिल्ली-कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस इसी दिन से शुरू होने की उम्मीद है।

कार्य मेक इन इंडिया प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा

केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल द्वारा ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि, ''मुझे यह सूचित करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि, आधुनिकतम और मेक इन इंडिया के तहत बनी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का नई दिल्ली से मां वैष्णो देवी के पावन स्थल कटरा तक ट्रायल रन पूरा हो चुका है और माता के भक्तों के लिए यह ट्रेन नवरात्रो में शुरू कर दी जाएगी। जय माता दी।'' साथ ही आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव द्वारा बताया गया है कि, "देश में 2022 तक 40 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। नए विशिष्‍ट निर्देशों के मुताबिक़, काम किया जा रहा है और इस काम में पूरी तरह पारदर्शिता होगी। यह कार्य मेक इन इंडिया प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा है। देश के बिजी रूटों को अपग्रेड किया जा रहा है। वहीं दिल्‍ली-मुंबई और दिल्‍ली-हावड़ा रूट को दिसंबर, 2021 तक तैयार किया जाएगा।''