Jan 13, 2024
Indigo Flight Emergency Landing: आज सुबह मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट को देश से बाहर बांग्लादेश में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. भारतीय विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी जब ढाका एयरपोर्ट के अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया. फ्लाइट को जल्दबाजी में लैंड कराया गया. बाद में जांच से पता चला कि घने कोहरे के कारण फ्लाइट गुवाहाटी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी, इसलिए फ्लाइट को असम से 400 किलोमीटर दूर ढाका की ओर मोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि विमान और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
कांग्रेस नेता ने दी जानकारी
मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से गुवाहाटी जा रहे थे, लेकिन फ्लाइट अचानक बीच में ही डायवर्ट हो गई. पूछताछ करने पर फ्लाइट क्रू मेंबर्स को पता चला कि मौसम बहुत खराब है और घना