Loading...
अभी-अभी:

लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मचा हड़कंप, महिला सिपाही ने खाया जहर

image

Jun 26, 2018

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिला थाने पहुंची एक महिला सिपाही ने जहर खाने का प्रयास किया मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया इसके बाद महिला सिपाही बेहोश हो गई जिसके बाद महिला को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता का आरोप है कि 3 साल पहले उसके साथ सहायक कमांडेंट ने रेप किया था। 

सिविल हॉस्पिटल में महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बेड पर लेटी महिला सिपाही इस वक्त उन्नाव में तैनात है। मंगलवार को ये महिला सिपाही हजरतगंज के महिला थाने पहुंची थी इस महिला सिपाही का आरोप है कि इसके साथ 3 साल पहले रेप किया गया था। वो भी किसी और ने नहीं साथ में तैनात सहायक कमांडेंट सरोज कुमार द्वारा। जिसके बाद इसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन इस बीच मामले की जांच कर रही महिला थाने की एसओ ने मामले में एफआर लगा दी। जिसकी जानकारी होने पर ये महिला थाने पहुंची थी । जहां उसके साथ थाने में मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया। जिससे आहत होकर उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पीड़ित की माने तो आरोपी के रसूख के चलते उसे इंसाफ नही मिल रहा जबकि डीजीपी आईजी से लेकर एसएसपी तक उसने गुहार लगाई है।

पीड़िता की माने तो महिला थाने की पुलिस ने मोटी रकम लेकर मामले में एफआर लगाई है। तो वही एसएसपी की माने तो महिला सिपाही द्वारा जहर खाने की पुष्टि नही हुई है। जबकि अचानक तबियत बिगड़ने से वो बेहोश हो गई थी।

बहरहाल अब जब सूबे की यूपी पुलिस की महिला सिपाही ही नही सुरक्षित नही है और उसे अपने साथ रेप की घटना के बाद इंसाफ के लिए अधिकारियों के दर दर भटकना पड़ रहा है। बावजूद इसके अभी भी इसे इंसाफ नही मिला है। ऐसे में सूबे की महिलाएं कितनी सुरक्षित है और उनको कितना न्याय मिलता होगा। इसे लेकर जरूर सवाल खड़े हो रहे है।