Loading...
अभी-अभी:

जापान में फिर एक बार भूकंप के झटके, 30 लाख घरों में बिजली की आपूर्ति ठप्प

image

Sep 6, 2018

कुछ दिनों पहले ही भूकंप का कहर झेलने वाले जापान में गुरुवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की वजह से जापान में भूस्खलन की घटनाओं के साथ-साथ 30 लाख घरों में बिजली की आपूर्ति ठप्प हो गई है। 

दरअसल गुरूवार को जापान के होकायिदो द्वीप में स्थानीय समय अनुसार  तड़के तीन बजकर 8 मिनट पर भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 6.7 मापी गई है। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र तोमाकोमाई शहर में जमीन से 40 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के बाद जापान के अस्तुमा शहर के कई लोगों के लापता होने की बात सामने आई है। 

जापान सरकार के मुताबिक जापान के अधिकारी भूकंप प्रभावित इलाको में राहत एवं बचाव की पुरजोर कोशिशे कर रहे हैं। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहीदे सुगा के मुताबिक जापान सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में आपदा कार्यबल का गठन किया है। इसके साथ ही भूकंप से जापान के न्यक्लियर प्लांट के तीन रियेक्टरों के बंद हो जाने से तक़रीबन 30 लाख घरों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है। इसके साथ ही जापान में फोन सेवा और टेलिविजन प्रसारण भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।