Loading...
अभी-अभी:

रांचीः विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को बड़ा झटका, कांग्रेस और झामुमो के कई विधायक भाजपा में शामिल

image

Oct 23, 2019

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ.अरुण उरांव सहित कांग्रेस के दो विधायक और झामुमो के दो विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें झामुमो के दो बागी विधायक कुणाल षाड़ंगी, जेपी पटेल, कांग्रेस दो विधायक सुखदेव भगत और मनोज यादव एवं नवजवान संघर्ष मोरचा के भानु प्रताप शाही आज बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं पूर्व डीजीपी डीके पांडेय और पूर्व आईएएस सुचित्रा सिन्हा ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

पांच विधायकों और अधिकारियों ने भाजपा की ली सदस्यता

भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी रह चुके डॉ.अरुण उरांव भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा नेता जयंत सिन्हा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और बिहार के मंत्री व झारखंड विस चुनाव के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव मौजूद थे। रांची में आज भाजपा का महामिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें इन पांच विधायकों और अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के मिलन समारोह में पूर्व आइएएस-आइपीएस अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। जेएमएम का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जेपी पटेल ने कहा कि जेपी अब बीजेपी का हो गया। उन्होंने कहा कि आज हम इस परिवार में शामिल हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हम सरकार बनायेंगे। झारखंड आगे बढ़ा है और बढ़ेगा। अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य दिया था, जो विकास की राह पर है।