Loading...
अभी-अभी:

राजधानी मॉस्को के एक डॉक्टर पाये गये कोरोना संक्रमित, राष्ट्रपति पुतिन से की थी मुलाकात

image

Mar 31, 2020

रूसः कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग लड़ रही है। इस वायरस ने आम लोगों के साथ ही दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कुछ दिनों पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक अस्पातल का दौरा किया था। पुतिन जिस अस्पताल का दौरा किया था, वहां के मुख्य डॉक्टर भी कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन पिछले सप्ताह रूस की राजधानी मॉस्को में एक अस्पताल के दौरे पर गए थे जहां वो डेनिस प्रोत्सेंको से मिले थे। कोरोना पीड़ित होने के बाद उन्होंने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है और लिखा है कि कोरोना वायरस की जांच में मैं पॉजिटिव पाया गया हूं, लेकिन मुझे ठीक लग रहा है।

प्रोत्सेंको रूस में कोरोना वायरस की लड़ाई में मॉस्को में मुख्य चेहरा

इटली में कोरोना वायरस फैलने के बाद से विशेषज्ञों ने रूस सरकार को सावधान किया था और संक्रमण को रोकने के उपाय पर काम करने को कहा था, हालांकि जब पुतिन अस्पताल गए थे तो उन्होंने एहतियातन सुरक्षा के सभी उपायों को अपनाया था। पीड़ित डॉक्टर ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए के जाने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय में खुद को अलग-थलग कर लिया है और वो लोगों से दूर रह रहे हैं। प्रोत्सेंको रूस में कोरोना वायरस की लड़ाई में मॉस्को में मुख्य चेहरा रहे हैं और उनकी नियमित पोस्ट से कई लोगों ने बचाव के उपाय किए हैं। वो अपनी पोस्ट में महामारी के घरेलू प्रसार को रोकने के उपाय भी बताया करते हैं जिसके लिए कई लोगों ने उन्हें धन्यवाद दिया। रूस ने मंगलवार को रात भर कोरोना वायरस संक्रमण में 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जिससे कुल मामलों की संख्या 2,337 हो गई है।