Loading...
अभी-अभी:

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पीएम मोदी ने शुरू किया अभियान

image

Dec 30, 2019

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अब स्वयं पीएम मोदी उतर चुके हैं और उन्होंने ट्यूटर पर #IndiaSupportsCAA हैशटैग के साथ कैंपेन आरंभ किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने इस अभियान की शुरुआत करते हुए लिखा है कि भारत CAA का समर्थन करता है, क्योंकि CAA सताए गए शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है। यह किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं है। उन्होंने लिखा है कि नमो एप पर CAA से सम्बंधित कई दस्तावेज, वीडियो और कंटेंट मौजूद हैं। आप इसके समर्थन में अभियान चलाएं। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने ईशा फाउंडेशन के सदगुरु का एक वीडियो भी साझा किया और लिखा कि आप सदगुरु से CAA से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं को बारे में विस्तार से सुनें।

CAA के खिलाफ हिंसा करने वालों का रास्ता क्या सही है

पीएम मोदी ने कहा है कि सदगुरु ने इसमें ऐतिहासिक संदर्भों, भाईचारे की हमारी संस्कृति पर बेहतरीन ढंग से प्रकाश डाला है। उन्होंने निहित स्वार्थी समूहों द्वारा गलत सूचना फैलाए जाने के बारे में भी जानकारी दी है। आपको बता दें कि CAA के खिलाफ हिंसा करने वालों से पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि ऐसे लोगों को खुद से सवाल करना चाहिए कि क्या उनका रास्ता सही है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोग जो काफी समय से नागरिकता न मिलने की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे थे। उन्हें CAA के तहत नागरिकता प्रदान की जा रही है। हम 2014 से ही चुनौतियों को चुनौती दे रहे हैं। मुश्किलें आती हैं, किन्तु हम चुनौतियों को चुनौती दे रहे हैं।