Loading...
अभी-अभी:

राष्ट्रपति ने 39 महान हस्तियों को पद्म अलंकरणों से किया विभूषित

image

Apr 3, 2018

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में 38 हस्तियों को पद्मश्री अलंकरण से अलंकृत किया गया। कोविंद ने बॉलीवुड अभिनेता मनोज नवनीत जोशी और कलाकार लक्ष्मण पई सहित विभिन्न क्षेत्रों की 39 महान हस्तियों को पद्म अलंकरणों से विभूषित किया। 
मनोज नवनीत जोशी ​पद्मश्री से सम्मानित

अभिनेता मनोज नवनीत जोशी को बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और फिल्मों के कारण पद्मश्री से सम्मानित किया गया। बताते चले कि मनोज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हैं। बड़े पर्दे के अलावा मनोज ने छोेटे पर्दे पर भी कई दमदार रोल अदा किए हैं। 

अलेक्जांद्र कदाकिन हुए पद्म भूषण से सम्मानित
राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित एक रंगारंग समारोह में कोविंद ने धोनी, आडवाणी, लक्ष्मण पई, मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा तथा भारत में रूस के राजदूत रहे अलेक्जांद्र कदाकिन को पद्म भूषण से अलंकृत किया।

राष्ट्रपति भवन पहुंचे धोनी
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इस मौके पर इंडियन टेरिटोरियल आर्मी की पोशाक में राष्ट्रपति भवन पहुंचे धोनी जब पद्म अलंकरण के लिए राष्ट्रपति के समीप पहुंचे तो दरबार हॉल में देर तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी समारोह में शामिल हुईं।

समारो​ह में उपस्थित गणमान्य हस्तियां
समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मंत्रिपरिषद के कई सदस्य और अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं।