Loading...
अभी-अभी:

जम्मू-कश्मीर : जामात-ए-इस्लामी के 6 सदस्य गिरफ्तार, 15 कार्यकर्ता हिरासत में

image

Mar 1, 2019

भारत-पाकिस्तान के गहराते तनाव के बीच सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस घाटी में लगातार छापेमारी कि कार्यवाही कर रही है। शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल सेक्टर के विभिन्न ग्रामों में छापेमारी के दौरान 6 जामात-ए-इस्लामी के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, सेना और पुलिस द्वारा घाटी के तमाम जिलों में निरंतर छापेमारी की जा रही है, जिसको देखकर इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।

एनआईए ने जानकारी देते हुए बताया है कि इनके तार आतंकी सगंठनों से जुड़े हुए हैं। इससे पहले पांच वर्ष के लिए जमाते इस्लामी को घाटी में प्रतिबंधित किया गया है। इस संगठन पर कश्मीर में हिंसा फ़ैलाने जैसे संगीन आरोप लगे हैं। अधिरकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार को जामात-ए-इस्लामी के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।