Loading...
अभी-अभी:

अमित शाह का ओडिशा दौरा, भुवनेश्वर में विशाल जनसमूह को करेंगे संबोधित

image

Feb 28, 2020

शुक्रवार यानी आज गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा का दौरा करने वाले है। शाह राजधानी भुवनेश्वर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे। इसके लिए वीरवार को ही राज्य भाजपा की ओर से तैयारियों की शुरुआत हो गई थी। जनसभा को सफल बनाने के लिए सभास्थल पर जनता मैदान में भूमि पूजन किया गया था।

प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
बता दें कि पार्टी अध्यक्ष समीर महांती ने पार्टी कार्यालय से प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। अमित शाह के इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उम्मीद की जा रही है उनकी इस रैली से नागरिकता कानून के पक्ष में जनता को साधा जा सके। भाजपा इस कानून के बारें में जनता को समझाने के लिए लगभग हर राज्य का दौरा कर रही है ताकि किसी तरह हिंसा को रोका जा सके।

एयरपोर्ट से सभा स्थल तक सुरक्षा चाकचौबंद
गृहमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट से सभा स्थल तक सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गयी है। भाजपा के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह भुवनेश्वर के जनता मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और सीएए के बारे में लोगों के मन में जो संदेह है उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।