Loading...
अभी-अभी:

गंगा नदी में सदा के लिए विलीन हुए अटल

image

Aug 19, 2018

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा नदी में प्रवाहित कर दी गई, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह व् पार्टी के अन्य दिग्गज नेता अटलजी की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुँचे थे अटलजी के अंतिम संस्कार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ऐलान किया था कि अटलजी की अस्थियां उत्तर प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों में विसर्जित की जाएंगी।

इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घोषणा की है कि अटलजी की अस्थियों का कुछ अंश मध्यप्रदेश की नदियों में भी प्रवाहित किया जाएगा। इससे पहले रविवार को अटलजी को मुखाग्नि देने वाली उनकी दत्तक पुत्री नमिता और नाती निहारिका (नमिता की पुत्री) ने दिल्ली के स्मृति थल पहुंचकर उनकी अस्थियों को एकत्रित किया।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने अटलजी की अस्थि यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों का मुआयना किया, उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उत्तराखंड के धार्मिक स्थल हर की पौड़ी का दौरा किया, जहा उन्होंने सभी तैयारियों की जानकारी ली। त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता अस्थिकलश लेकर रविवार सुबह 10.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।