Loading...
अभी-अभी:

प्रयागराज में बाढ़ से विकास कार्य ठप: सिक्स लेन पुल के पिलर जलमग्न, गंगा पुल का काम ठप

image

Aug 30, 2022

यूपी के प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण यहां चल रहे विकास कार्यों पर लगाम लग गई है। यहां पर निर्माणाधीन 6 वेन पुल पर ब्रेक लग गया है। करीब 10 किलोमीटर लंबे इस पुल को 2024 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब गंगा में जलस्तर के बढ़ने से निर्माण कार्य रुक गया है। हाल ही में बनकर तैयार हुए पुल पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। यही नहीं शहर के दारागंज से झूंसी तक बन रहे रेलवे पुल का काम भी बंद हो गया है। पुल के लिए बने 25 पिलर भी पानी में डूब गए हैं।

1948 करोड़ की लागत से बन रहा पुल
यह पुल मफोर्डगंज से मलाक हरहर तक बन रहा है। इससे लखनऊ से आने और जाने वालों की काफी राहत मिली है। खास बात यह है स्टेटेड ब्रिज देश का सबसे लंबा पुल होगा। और जिसके निर्माण में 1948 करोड़ की लागत लगेगी। इस पर चढ़ने के लिए लिफ्ट भी बनाया जाएगा। 2025 में महाकुंभ को देखते हुए इस पुल का निर्माण कराया जा रहा है। ममफोर्डगंज से मलाक हरहर तक यहां पूरा डूब गया है जिससे पूरा काम बंद कर दिया गया है।

गंगा पुल का काम ठप
शहर के दारागंज से झूंसी के बीच गंगा नदी के ऊपर रेलवे पुल बन रहा है। 111 नंबर के इस पुल का निर्माण RVNL (रेल विकास निगम लिमिटेड) द्वारा कराया जा रहा है। दरअसल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन तक रेल लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। यह प्रोजेक्टर उसी का हिस्सा है। 1950 मीटर बन रहे इस पुल का निर्माण बाढ़ के चलते बंद हो गया है। इस पुल के लिए 25 पिलर बनाए जाने हैं। इसमें कई बनकर तैयार भी हो गए थे लेकिन जब बाढ़ के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया तो यह पिलर जलमग्न हो गए। पुल के पिलर के लिए बनाए गए कुएं भी पानी में जलमग्न हो गए हैं।