Loading...
अभी-अभी:

उत्तराखंड से दिल दहलाने वाला मामला: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, आरोपी ने अपनी ही मां, पत्नी, बच्चों को मौत के घाट उतारा

image

Aug 29, 2022

उत्तराखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजधानी देहरादून में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इसी परिवार के सदस्य महेश कुमार ने इस वारदात को अंजाम दिया है। महेश ने अपनी मां, पत्नी और और तीन बच्चों की बुरी तरह से हत्या कर दी। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी मूलत: यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है।  

क्या है पूरा मामला?

रानीपोखरी थाना क्षेत्र में नागाघेर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की खबर ने तहलका मचा दिया। आरोपी महेश इसी परिवार का सदस्य है। सूत्रों के मुताबिक वो पुलिस को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे रहा है। आरोपी गुमसुम बैठा हुआ है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि मानसिक तनाव के चलते परिवार के मुखिया ने ही इस तरह का कदम उठाया है। दरअसल, आरोपी की मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है, उसकी एक बेटी भी दिव्यांग है। जांच से पुलिस को पता चला कि आरोपी महेश ने हत्या करने से पहले पूजा पाठ की। इसके बाद इसके बाद उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों के बारी बारी मौत के घाट उतारा।

पड़ोसी ने बयां की आंखों देखी 

घटना के चश्मदीद पड़ोसी ने बताया कि सुबह 7 बजे के करीब आरोपी के घर से बचाओ बचाओ की आवाज आ रही थी। पड़ोसी उनके घर पहुंचा तो मेन गेट बंद था। उसने दीवार पर चढ़कर देखा तो आरोपी महेश अपनी बेटी पर चाकू से हमली कर रहा था। दरवाजा बंद होने के कारण वो अंदर नहीं जा पाया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक घर के अंदर चारों ओर खून फैला हुआ था। सभी मृतकों के शव खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। पुलिस ने आरोपी के ऋषिकेश निवासी भाई को घटना की सूचना दी है।