Loading...
अभी-अभी:

"डॉटर ऑफ द नेशन अवॉर्ड" से सम्मानित होंगी लता मंगेशकर

image

Sep 6, 2019

बाॅलीवुड की दुनिया में साथ आवाज की दुनिया में पहला नाम लता मंगेशकर का आता है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है।

लता मंगेशकर ​की गायकी दुनियाभर में मशहूर
बता दें कि उनकी गायकी की चर्चा दुनियाभर में है। लता मंगेशकर की गायकी ने देश को गौरवान्वित महसूस कराया है। इस बीच मशहूर गायिका लता मंगेशकर है। लता को भारत सरकार की ओर से जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। लता मंगेशकर को भारत सरकार डॉटर ऑफ द नेशन अवॉर्ड से सम्मानित कर सकती है।

सात दशकों से भारतीय संगीत में लता मंगेशकर ने दिया योगदान
लता आगामी 28 सितंबर को 90 साल की हो जाएंगी। ऐसे में भारत सरकार मशहूर गायिका को सात दशकों से भारतीय संगीत में योगदान देने के सम्मानित कर सकती है। प्रसून जोशी ने इस खास मौके पर एक गाना भी लिखा है।

लता मंगेशकर की आवाज के प्रशंसक हैं मोदी
सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार मोदी लता मंगेशकर की आवाज के प्रशंसक हैं। वह देश की आवाज का प्रतिनिधत्व करती हैं। उन्हें सम्मानित करना देश की बेटी को सम्मानित करना है। उन्हें आधिकारिक तौर पर देश की बेटी के टाइटल से नवाजा जाएगा।