Loading...
अभी-अभी:

लंबे समय तक दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित के बारे में कुछ विशेष बातें...

image

Jul 21, 2019

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पूर्व सीएम और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नेता शीला दीक्षित का देहांत हो गया है। शीला दीक्षित काफी लंबे समय से बीमार थी, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। एस्कॉर्ट अस्पताल में शीला दीक्षित ने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित के निधन से कांग्रेस को गहरा सदमा पहुंचा है। वह लंबे समय तक दिल्ली की सीएम रही हैं। दिल्ली में मेट्रो और तमाम विकास का क्रेडिट शीला को ही जाता है। आईए जानते हैं उनके बारे में कुछ विशेष बातें:-

शीला दीक्षित सबसे लंबे समय तक दिल्ली के सीएम पद पर रही है।वह तीन दफा लगातार विधानसभा चुनाव जीती और दिल्ली की सत्ता पर 15 साल तक शासन किया। दीक्षित ने 1998 से 2013 तक दिल्ली सीएम पद सम्भाला था। शीला दीक्षित केरल के गवर्नर का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं। 

शीला दीक्षित 1984 से 89 तक कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद रहीं। इस दौरान वह यूनाइटेड नेशन में महिलाओं के आयोग में भारत की प्रतिनिधि रहने के साथ लोकसभा की समितियों का भी हिस्सा रहीं। शीला दीक्षित, पूर्व की राजीव गांधी सरकार में केन्द्रीय मंत्री के पद पर भी रह चुकी हैं।

शीला दीक्षित का विवाह यूपी के उन्नाव के आईएएस अधिकारी स्वर्गीय विनोद दीक्षित से हुआ था। बता दें कि विनोद दीक्षित बंगाल के पूर्व गवर्नर और कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय उमाशंकर दीक्षित के पुत्र थे। शीला को कांग्रेस में लाने का क्रेडिट विनोद दीक्षित को ही जाता है।