Loading...
अभी-अभी:

श्रीलंका में आज 6 जगहों पर बम ब्लास्ट, 200 लोगों की मौत

image

Apr 21, 2019

श्रीलंका में आज 3 चर्च और 3 होटलों पर भयावह धमाका हुआ है। बता दें कि न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से इस ब्लास्ट में कम से कम 200 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की ​है वहीं 160 लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक उनकी टीम के लोग इसमें हुए नुकसान के बारे में जानकारी एकत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

सुबह 8:45 पर हुआ ब्लास्ट
वहीं इस सम्बन्ध में कोलंबो के नैशनल हॉस्पिटल का कहना है कि इन धमाकों में कम से कम 80 लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका उस वक़्त हुआ, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में इकठ्ठा हुए थे। पुलिस ने धमाके की जानकारी देते हुए बताया है कि स्थानीय समयनुसार पहला ब्लास्ट सुबह 8:45 पर हुआ। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने बयान देकर इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

स्थानीय मीडिया ने की पुष्टि
स्थानीय मीडिया का कहना है कि दो बड़े होटलों ने ब्लास्ट की खबर की पुष्टि की है, किन्तु इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी है। स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाके में कितने लोग हताहत हुए हैं। जिन चर्चों को लक्ष्य बनाया गया है, उनमें एक राजधानी के उत्तरी भाग में है और दूसरा धमाका कोलंबो के बाहर नेगोम्बो कस्बे में बताया जा रहा है।