Aug 31, 2022
यूपी में मेडिकल एस्पिरेंट्स के लिए बड़ी खुश खबरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में तमाम कैटेगरीज के 57 हजार पदों पर भर्ती का फैसला लिया है। इसमें उन्होंने 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए कल कैबिनेट में मुहर लगाई। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरु होगी।
एक जिला एक मेडिकल कॉलेज
योगी सरकार 2.0 के आने के बाद से सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज की संख्या में बढ़ोत्तरी बुई है। प्रशासन एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की नीति पर काम कर रहा है। योगी सरकार के आने के बाद से संभल और महाराजगंज जिले में दो नए मेडिकल कॉलेजों से एमओयू भी किया जा चुका है। दूसरे जिलों में भी मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं।
जल्द शुरु होगी भर्ती
प्रदेश में बढ़ रहे मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और सुपर स्पेशियालिटी अस्पतालों में आने वाले पांच वर्षों में 57 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सीएम योगी ने 45,127 पदों पर भर्ती के लिए 2021 में स्वीकृति दे दी है। इसमें 5 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है, और बचे हुए पदों के लिए नियुक्ती जारी है।
चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया 57 हजार पदों में 15 हजार पदों पर नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती भी शामिल है। कैबिनेट बैठक में अब 10 हजार पदों के लिए भर्ती की अनुमती मिल गई है। जल्द ही इन पदों के लिए भर्ती शुरु की जाएगी।








