Loading...
अभी-अभी:

सिलवानीः बसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 2151 मीटर लंबी चुनरी विजयासन माता को की गई अर्पित

image

Jan 30, 2020

शिव रघुवंशी - बसंत पंचमी के दिन गुरुवार को आस्था का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। श्रद्धालु चुनरी को छूने के लिए ललायित देखे गए। हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु माता को अपिर्त की जाने वाली चुनरी को हाथों में थामे कतारबद्ध होकर जय मातादी का जयकारा लगाते हुए नंगे पैर चल रहे थे। 2151 मीटर लंबी चुनरी विजयासन माता को अर्पित की गई। जिसमें सिलवानी विधानसभा के विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा चुनरी यात्रा पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में चुनरी यात्रा का आयोजन समिति द्वारा किया गया।

हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

चुनरी यात्रा का आगाज नगर से करीब 8 किलो मीटर दूर स्थित प्रसिद्ध धर्म स्थल सोजनीधाम से पूजा अर्चना कर सुबह के समय करीब 11 बजे किया गया। चुनरी यात्रा का आगाज होते ही प्रारंभ में कम संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, लेकिन ज्यों ही यात्रा सिलवानी की तरफ बढ़ती गई। श्रद्धालुओं की संख्या ब़ढ़ती गई। हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु माता की प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा को जयकारा लगा कर व्यक्त कर रहे थे। रास्ते भर श्रद्धालुओं के द्वारा चुनरी यात्रा पर पुष्प वर्षा की जाती रही। चुनरी यात्रा में तंबूरा, घोड़ी, डीजे, बेंडवाजे को शामिल किया गया था। यात्रा के रास्ते में अनेकों स्थानों पर स्वागत गेट बनाए गए थे।

एक दर्जन स्थानों पर जलपान की व्यवस्था

इसके अतिरिक्त यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत किए जाने के लिए भी करीब एक दर्जन स्थानों पर जलपान की व्यवस्था विभिन्न लोगों के द्वारा की गई थी। नगर आगमन पर नगर के प्रसिद्ध विजयासन मंदिन में विजयासन माता को 2151 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई तथा प्रसाद का वितरण भी किया गया। बीते कई सालो से बसंत पंचमी के अवसर पर चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। निकाली गई यात्रा में पुलिस प्रषासन के द्वारा सुरक्षा का माकूल इंतजाम किए गए थे। टीआई आषीष घुर्वे भी यात्रा में शामिल हुए तथा व्यवस्था पर नजर रखे रहे चुनरी यात्रा को लेकर नगर में अनेकों स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे।