Loading...
अभी-अभी:

भोपालः मुख्यमंत्री कमल नाथ ने लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएँ

image

Jan 14, 2020

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व भारतीय समाज में उल्लास, उत्साह और उमंग का प्रतीक है। यह प्रकृति प्रेम की अभिव्यक्ति, आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी ये पर्व हर्षोल्लास के साथ मनायें।

उत्तर भारत में इसे खिचड़ी, पतंगोत्सव या मकर संक्रांति के रूप में हैं मनाते

हर साल आने वाली मकर संक्राति इस साल 15 जनवरी को मनाई जाने वाली है। वहीं दक्षिण भारत में इस पर्व को पोंगल के रूप में मनाया जाता है और उत्तर भारत में इसे खिचड़ी, पतंगोत्सव या मकर संक्रांति के रूप में मनाते हैं। इसी के साथ कई जगहों पर इसे उत्तरायन कहते हैं। आपको बता दें कि मकर संक्रांति का अद्भुत जुड़ाव महाभारत काल से है और ऐसी मान्यता है कि कई दिनों तक बाणों की शैय्या पर पड़े रहने के बाद इसी दिन भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने पर अपना देह त्यागा था।